10 Mar 2026, Tue
Breaking

नगरीय निकायों और पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियों पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने दिया ज़ोर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 जून 2024

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही आगामी समय में होने वाले नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियां तेजी से करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने एक अहम बैठक रखी। इसमें प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास  निहारिका बारिक सिंह, सचिव नगरीय प्रशासन  बसवराजू एस.,सचिव सामान्य प्रशासन श्री डी.डी.सिंह तथा सचिव राज्य निर्वाचन आयोग डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे उपस्थित रहे।


बैठक में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया के संबंध में चर्चा करते हुए आयुक्त श्री सिंह ने इसे समय सीमा में कराने पर जोर दिया है। इस मौके पर उन्होंने समय-समय पर उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्वाचन से संबंधी दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।


बैठक में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए मतदाता सूची की तैयारी की भी आयुक्त श्री सिंह ने समीक्षा की। साथ ही मतदान केन्द्र और मतदान कर्मियों की आवश्यकता और व्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने आम निर्वाचन के पहले सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने पर बल दिया है।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने सरगुजा सांसद और विधायकों संग की अहम बैठक: सरगुजा को विकास और पर्यटन का हब बनाने पर चर्चा, सड़कों और परिवहन सुविधाओं के विस्तार पर होगा जोर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed