13 Mar 2026, Fri
Breaking

IND vs ENG: भारत ने अंग्रेजों से हिसाब किया बराबर, सेमीफाइनल में 68 रनों से हराया; 10 साल बाद फाइनल में किया प्रवेश

खेलडेस्क

नईदिल्ली, 28 जून 2024|

टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच खेला गया। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बाजी मारी। इस मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। बता दें, टीम इंडिया ने 10 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले 2014 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम फाइनल कर पहुंची थी। इस बार फाइनल में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी
भारतीय टीम इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इस दौरान रोहिच शर्मा ने ने 39 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस पारी में रोहित ने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 47 रनों का योगदान दिया। हार्दिक पांड्या ने भी 13 गेंदों पर 23 रन बनाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल भी 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय गेंदबाजों का चला जादू
भारतीय बल्लेबाजों के गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और मुकाबले को अपनी झोली में कर लिया। इंग्लैंड की टीम 172 रन के जवाब में 103 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव इस मैच में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। इन दोनों ही गेंदबाजों को 3-3 सफलता मिलीं। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने भी एक विकेट अपने नाम किया। दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। जोस बटलर ने भी 23 रन बनाए।

पढ़ें   दुर्ग में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के महाधिवेशन में बोले CM विष्णु देव साय – कहा, शिवाजी-मोदी की परंपरा वाला यह समाज है छत्तीसगढ़ की प्रगति का आधार, किसानों की समृद्धि से ही बनेगा विकसित राज्य

इंग्लैंड से पूरा किया अपना बदला


बता दें, इससे पहले 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थीं। तब इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को हराया था। उस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने इस टारगेट को बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया था। लेकिन इस बार भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल करके अपना बदला पूरा किया।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed