8 Mar 2026, Sun
Breaking

रायपुर में महिला ने 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 जून 2024

रायपुर में एक दुखद घटना घटी जब एक महिला ने निर्माणाधीन इमारत की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से तेजी से भागी और पास की इमारत पर चढ़ गई और कूद गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द इलाके में हुई। टिकरापारा पुलिस के अनुसार महिला का नाम शबनम परवीन था, उम्र 41 साल। उसका घर घटनास्थल के पास ही आरडीए कॉलोनी ब्लॉक-एच, बोरियाखुर्द में है, जहां निर्माणाधीन इमारत है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे शबनम अपने घर से तेजी से इमारत की ओर भागी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत के पास सड़क पर कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने महिला को दौड़ते हुए इमारत पर चढ़ते देखा। कुछ ही मिनटों में वह 8वीं मंजिल पर पहुंच गई और कूद गई। जमीन पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई।  आसपास के लोगों ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद के चलते उसने आत्महत्या की होगी। हालांकि पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के सही कारणों का पता लगा रही है। घटना के संबंध में टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share
पढ़ें   Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की लोकसभा सीटों पर आज से नामांकन शुरू

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed