15 May 2025, Thu 8:58:00 AM
Breaking

ई-वे बिल प्रणाली की सुगमता के लिए व्यापारियों से राज्य कर अधिकारियों ने की चर्चा

प्रमोद मिश्रा

जगदलपुर,28 जून 2024

बस्तर संभाग में जीएसटी के माध्यम से राजस्व वृद्धि की संभावना एवं राजस्व लक्ष्य की समीक्षा, ई-वे बिल प्रणाली की सुगमता के प्रयास हेतु राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने राज्य कर कार्यालय जगदलपुर का दौरा निरीक्षण किया। राज्य कर मुख्यालय  रायपुर के अपर आयुक्त टीआर धुर्वे, संभागीय संयुक्त आयुक्त सीआर महिलांगे ने राज्य कर कार्यालय जगदलपुर के वृत्त-एक एवं दो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विभागीय कार्य समीक्षा की।

 



कार्यालय में बस्तर जिले के व्यापारियों की समस्या के निवारण हेतु इज ऑफ डूईंग बिजनेस के अन्तर्गत चल रहे कार्यो का अवलोकन किया गया। एनएमडीसी स्टील प्लांट नगरनार, एनएमडीसी माइनिंग किरंदुल, एनएमडीसी माइनिंग बचेली के अधिकारियों से राजस्व वृद्धि के उपायों से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही ई-वे बिल प्रणाली की सुगमता पूर्वक क्रियान्वयन हेतु बस्तर परिवहन संघ एवं बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक रूप से ई-वे बिल जारी करने को कहा गया। साथ ही उनके समस्याओं का समाधान किया गया। इसके अलावा टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें अपनी समस्याओं और सुझावों से अवगत करवाया। बैठक में अपर आयुक्त द्वारा समयवार विवरणी प्रस्तुत करवाने एवं विक्रय बिल अनिवार्य रूप से जारी करवाने हेतु प्रेरित किया गया है।

Share
पढ़ें   रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विकास का दावा, कहा- हर घर तक पहुंचाया मोदी और भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ, जनता से की सुनील सोनी के लिए समर्थन की अपील

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed