13 Jun 2025, Fri
Breaking

Video Breaking : दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय महामंत्री BL संतोष के साथ CM और सांसदों की डिनर मीटिंग..बैठक में संगठन के बड़े पदाधिकारी हुए शामिल..इन मुद्दों को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

मीडिया24 नेशनल डेस्क, 28 जून 2024

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी 10 सांसद इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। अब से कुछ देर पहले दिल्ली स्थित राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय के निवास में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष ले रहे हैं। साथ ही इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ उपस्थित सभी दस सांसदों से चर्चा की।

 

 

इस बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे। इस दौरान इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

https://youtu.be/h77O4CTrXDc?si=8NNzjr8XytV4AXvM

 

 

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। घंटों चली इस बैठक के बाद संगठन के सभी जिम्मेदारों और सांसदों समेत मुख्यमंत्री ने एक साथ बैठकर भोजन किया है।

 

 

 

Share
पढ़ें   रायगढ़ में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला : चार साल तक झूठी पहचान के साथ शादी, जबरन धर्म परिवर्तन और जान से मारने की धमकी पर महिला ने कलेक्टर से की न्याय की मांग

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed