12 Mar 2026, Thu
Breaking

Amarnath Yatra 2024: श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज करेगा बाबा बर्फानी के दर्शन, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी घाटी

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 29 जून 2024

पूरी कश्मीर घाटी इन दिनों हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रही है. अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालु अपने आराध्य बाबा बर्फानी के दर्शन पाने को आतुर हैं और शिव की धुन में मग्न हर बाधा और मुश्किलों को लांघते हुए आगे बढ़े जा रहे हैं. इस क्रम में आज यानी शनिवार को 4603 श्रद्धालुओं का पहला जत्था शाम को कश्मीर में बेस कैंप पहलगांव और बालटाल पहुंच गया है. इसके साथ ही हिमलिंग के पहले दर्शन के साथ ही 52 दिन की यात्रा शुरू हो जाएगी. आपको बता दें कि आज सुबह जम्मू से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे में उत्साह अपने चरम पर था. हर-हर महादेव और भारत माता की जय के नारे लगा रहे श्रद्धालुओं के उत्साह और जोश को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों पूरा भारत जम्मू में ही उमड़ आया हो.

आपको बता दें कि 29 जून से 19 अगस्त तक चलने वाली है. 52 दिन होने वाली इस यात्रा में अब तक 3.5 लाख लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. कल यानी 26 जून को जम्मू की पांच जगहों पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी की जा रही है. कश्मीर में दोनों रूट बालटाल और पहलगाम रूट को साफ कर दिया गया है. 38 माउंटेन रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है. सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं.

इससे पहले कल यानी शुक्रवार को जम्मू के भगवती नगर स्थित निवास पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद जत्थे को हरी झंडी दिखाकर जम्मू से रवाना किया. इस तरह से बाबा बर्फानी के दर्शनों के अभिलाषी सभी शिवभक्त थ्री लेयर सिक्टोरिटी के बीच कश्मीर में बेस कैंप पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुए थे. अमरनाथ यात्रा के दौरान मौसम की बात करें तो आईएमडी ने 28 जून से 10 जुलाई तक बारिश की उम्मीद जताई है. पूरी संभावना है कि इस हफ्ते अमरनाथ यात्रा के दौरान बारिश जारी रहेगी.

Share
पढ़ें   CG ब्रेकिंग : मोबाइल टॉर्च जलाने पर युवक का कर दिया मर्डर, दो सगे भाई समेत तीन युवक गिरफ्तार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed