9 Mar 2026, Mon
Breaking

बीमार बच्चे के इलाज के लिए मदद की फरियाद लेकर जनदर्शन  में पहुंची शशि वर्मा : मुख्यमंत्री ने कहा कुनकुरी सदन चले जाए, वहां बच्चे का होगा इलाज

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 4 जुलाई 2024

अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए मदद की फरियाद लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंची  शशि वर्मा को मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनके बच्चे का बेहतर से बेहतर इलाज होगा। मुख्यमंत्री ने श्रीमती शशि वर्मा के आग्रह पर उन्हें उनके बीमार बच्चे के साथ  रायपुर स्थिति कुनकुरी सदन पहुंचाने के निर्देश दिए।



यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दूर-दराज के जरूरत मंद लोगों के इलाज और ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था के लिए रायपुर में कुनकुरी सदन शुरू किया गया है। इसकी जानकारी श्रीमती शशि वर्मा को मिली तो वह भी अपने बीमार बच्चे को लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री से कुनकुरी सदन में रूकने और बच्चे का इलाज कराए जाने का आग्रह किया। संवेदनशील मुख्यमंत्री ने श्रीमती वर्मा के आग्रह पर उनके ठहरने और बीमार बच्चे के समुचित इलाज की व्यवस्था कुनकुरी सदन के माध्यम से किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


     मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुनकुरी सदन इसलिए ही बनाया गया है, ताकि राजधानी में इलाज में किसी तरह की दिक्कत महसूस कर रहे लोगों की सहायता की जाए। वहां पर प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर और एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। श्रीमती शशि वर्मा ने बताया कि कुनकुरी सदन के बारे में यह जानकारी मिली थी कि मुख्यमंत्री द्वारा यहां बीमारों के इलाज और मरीज के परिजन के रूकने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। जनदर्शन में वह इसी उम्मीद से अपने बीमार बच्चे को लेकर पहुंची थीं, कि उसका  रायपुर में बेहतर इलाज बिना किसी परेशानी के हो सके। मुख्यमंत्री ने उनकी न सिर्फ फरियाद सुनी, बल्कि बड़ी ही सहृदयता के साथ कुनकुरी सदन में रूकने और इलाज कराने का भी प्रबंध कर दिया है। बच्चे के इलाज का प्रबंध होने पर खुशी जताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया।

Share
पढ़ें   ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जशपुर के चराईडांड में निकली देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा : सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे, हजारों की संख्या में लोगों ने दिखाई राष्ट्र के प्रति एकजुटता

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed