8 May 2025, Thu 12:08:45 PM
Breaking

अभाविप कसडोल इकाई की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन : रितेश जायसवाल अध्यक्ष व मलय साहू नगर मंत्री बनाये गए

प्रमोद मिश्रा
कसडोल, 10 जुलाई 2024
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन का 9 जुलाई को स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसी तारतम्य में अभाविप कसडोल इकाई के कार्यकर्ताओ द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया साथ ही नवीन कार्यकारणी की घोषणा भी की गई। कसडोल इकाई की बैठक नगर के साहू धर्मशाला भवन  में आयोजित किया गया जहाँ मुख्यवक्ता संगठन के विभाग संयोजक राधेश्याम साहू एवं अध्यक्षता जिला संयोजक उदित भारद्वाज व पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र डड़सेना की उपस्थित में संपन्न हुई। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी माँ सरस्वती व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र में पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथि स्वागत पश्चात मुख्यवक्ता विभाग संयोजक राधेश्याम साहू द्वारा अभाविप स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला गया। ततपश्चात पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र डड़सेना द्वारा अभाविप कसडोल इकाई द्वारा पूर्व में किये गए कार्यो का वृत्त रखा गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक उदित भारद्वाज द्वारा नवीन कार्यकारणी का घोषणा किया गया।

 



    अभाविप कसडोल के नवीन कार्यकारणी में नगर अध्यक्ष रितेश जायसवाल, नगर मंत्री मलय साहू, सहमंत्री द्वै कु फाल्गुनी सोनी, अभिषेक नवरंगे, महाविद्यालय प्रमुख युवराज साहू, विद्यालय प्रमुख कु याचना पटेल, SFD प्रमुख सुनील कुमार, सह SFD प्रमुख नवीन निराला, SFS प्रमुख दुष्यंत, सह SFS प्रमुख तनीषा पैकरा, RKM प्रमुख शेषनारायण वर्मा, सह RKM प्रमुख कु बिंदु पैकरा, सोशल मीडिया प्रमुख कु प्रकृति जायसवाल, NSS प्रमुख फुलेश्वरी बंजारे, सह NSS प्रमुख हरीश पटेल नगर कार्यकारणी सदस्य कु ईशा वैष्णव को नवीन जिम्मेदारी मिली है। गठन पश्चात अतिथियों द्वारा कसडोल इकाई के सभी दायित्वान कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Share
पढ़ें   निकाय चुनाव 2025: भाजपा ने बनाई घोषणा पत्र समिति, अमर अग्रवाल बने संयोजक, सुनील सोनी सह संयोजक, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत समेत कई दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed