25 Apr 2025, Fri 3:20:22 PM
Breaking

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 जुलाई 2024

छत्तीसगढ़ शासन की लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण लक्ष्मी राजवाड़े जी, आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुई |

आज इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे, साथ ही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने की है I इस बैठक में आगामी नगरी निकाय चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई|


मंत्री राजवाड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, इस पार्टी में एक छोटे से कार्यकर्ता से लेकर बड़े पधाधिकारी सब एक साथ मिलकर जनहित में कार्य करते हैं I मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा एवं लोकसभा में भाजपा को विजयी बनाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश को अगले 5 वर्षों में संवारने का सभी एन मिलकर संकल्प लिया I


इस बैठक में माननीय केंद्रीय मंत्री  मनोहर लाल खट्टर जी, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री  शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय जी, लता उसेंडी जी, माननीय प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी, माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव जी, उपमुख्यमंत्री द्वय  अरुण साव जी, विजय शर्मा जी, सहयोगी कैबिनेट मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, नेतागण उपस्थित रहे।

 

Share
पढ़ें   देशी कट्टा के साथ नक्सली गिरफ्तार..कई घटनाओं को दिया था अंजाम, कई हथियार और नक्सली साहित्य हुए बरामद

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed