बिज़नेस डेस्क
नई दिल्ली, 13 जुलाई 2024

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबनी शादी (Anant Ambani Wedding) के बंधन में बंध चुके हैं. शुक्रवार 12 जुलाई 2024 को देर रात अनंत अंपनी ने राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लिए. अनंत-राधिका की शादी (Anant-Radhika Wedding) का महाजश्न रातभर चला. इस मेगा वेडिंग में देश-विदेश से राजनेताओं से लेकर कई बड़े बिजनेस दिग्गज भी पहुंचे हुए थे. वहीं बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, क्रिकेटर और साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज से भी हस्तियां भी शामिल हुईं. Anant-Radhika Wedding का महाजश्न रातभर चला. आइए जानते हैं इस मेगा इवेंट में कौन-कौन पहुंचा हुआ था.







































