10 Apr 2025, Thu 8:04:56 AM
Breaking

राजधानी रायपुर में गोलीकांड : मयंक सिंह गैंग ने ली गोलीकांड की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर लिखा -‘……सबसे पहले उस कंपनी में काम करने वाले स्टाप और अधिकारियों…… ‘

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 जुलाई 2024

 

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी पर फायरिंग किसी और से नहीं बल्कि मयंक सिंह गैंग ने ही की थी। मयंक सिंह गैंग ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हम कारोबारी और उसके कर्मचारियों से बाद निपटेंगे। सबसे पहले उस कंपनी में काम करने वाले स्टाप और अधिकारियों के घर-परिवार वालों को तत्काल यमराज के दरवाजे तक पहुंचाने का काम करेंगे। मयंक सिंह ने लिखा है कि अमन साहू गैंग से मेरा पूर्व में रिश्ता अच्छा रहा है, लेकिन अब मै अमन साहू और उसके गिरोह के भरोसे नहीं बैठे रहने वाला हूं।

 

आपको बताते चलें कि राजधानी रायपुर के दो शूटरों ने एक कारोबारी को निशाना बनाकर गोलियां चलाई थी। इस घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया था। दोनों युवक मुंह पर मास्क लगाकर आए थे। वारदात के बाद भागते हुए CCTV कैमरे में तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस ने आशंका जताई थी कि वारदात में लॉरेंस विश्नोई और अमन साहू गैंग का हाथ है, लेकिन अब मयंक सिंह गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है।

Share
पढ़ें   भाजपा के बयान पर किया पटलवार..."सारा देश जानता है मोदी कितने सच्चे, कितने झूठे हैं":- सुशील आनंद शुक्ला

 

 

 

 

 

You Missed