10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG में पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर भाई का गला वायर से घोंटा : जमीन के पट्टे के लिए होता था लड़ाई – झगड़ा, पुलिस ने आरोपी बेटे और पिता को किया गिरफ्तार

प्रमोद मिश्रा

दुर्ग, 20 जुलाई 2024

दुर्ग जिले में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक के गले में बिजली की तार लिपटी मिली है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर की है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम नानू निषाद (26 वर्ष) है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मोहन नगर पुलिस ने मर्डर के आरोपी बड़े भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। नानू नशे का आदी था और अक्सर मारपीट करता था। बड़े भाई से वह अपनी जमानत के लिए जमीन का पट्टा मांग रहा था।

गले में वायर लपेटकर कसने से मौत

मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पांडेय ने बताया कि नानू निषाद की उसके घर में घुसकर हत्या की गई है। पहले उसके साथ मारपीट की गई, फिर गले में वायर को तीन बार लपेटकर कस दिया गया। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जमानत के लिए पट्टा ना देने की बात पर झगड़ा

ASP अभिषेक झा ने बताया कि नानू निषाद नशे का आदी था। वह आए दिन लड़ाई-झगड़े करता था। पिछले महीने ही पुलिस ने उसे मोहल्ले में मारपीट के मामले में जेल भेजा था। बताया जा रहा है कि नानू ने अपने बड़े भाई श्रीराम निषाद (46 वर्ष) से जमानत के लिए पट्टा देने की बात कही थी। जब बड़े भाई पट्टा नहीं दिया तो वह झगड़ा करने लगा।

शुक्रवार शाम को भी नशे की हालत में वह अपने बड़े भाई के मकान में घुसकर झगड़ा करने लगा। यह देख भतीजा खिलावन निषाद (26 वर्ष) उससे उलझ गया। झगड़ा बढ़ने पर बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Share
पढ़ें   पुलिस के जवानों को किया जाएगा सम्मानित : गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस के जवान होंगे सम्मानित, वीरता के लिए एसपी कमललोचन कश्यप सहित 10 पुलिस के जवानों को किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट

 

 

 

 

 

You Missed