8 Mar 2026, Sun

जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर का हुआ शुभारंभ : अब 24 घंटे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत, 72 घंटे से कम समय में होगा निराकरण, हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 जुलाई 2024

अब जिला प्रशासन के काॅल सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी और 72 घंटे से कम समय में समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबरी भी जारी किया गया है।

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के कमरा नंबर 4 में जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैकरा उपस्थित थे।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए काॅल सेंटर से आमजनों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर से संबंधित, राजस्व व अन्य विभागों के मामलों की जानकारी फोन काॅल के माध्यम से दे सकते है। जानकारी प्राप्त होने के तत्पश्चात जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। इससे घर बैठे आमजन को सहूलियतें मिलेगी।

जिला प्रशासन द्वारा काॅल सेंटर में मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584, 9977222594 पर काॅल कर शिकायत दर्ज करा सकते है। दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा दी गई है। इस काॅल सेंटर में दिव्यांग भी अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते है। दिव्यांगों की समस्याएं वीडियो काॅल में सांकेतिक माध्यम से सुने जाएंगे।

ऐसे होगा शिकायतों का निवारण


– हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से आवेदक काॅल कर अपनी समस्या शिकायत दर्ज कराएंगे।
– काॅल सेंटर की टीम शिकायतकर्ता व आवेदक से बात करती है, उनकी समस्या सुनती है और उसे काॅल सेंटर के पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।
– केस दर्ज करने के बाद व्हाट्सएप के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले की जानकारी भेजी जाएगी।
– आपात स्थिति में 48 घंटे एवं सामान्य प्रकरण में 3 दिन का समय प्रकरणों के निराकरण हेतु निर्धारित है।
– जब तक शिकायत का निराकरण नहीं होता, तब तक काॅल सेंटर समस्याओं पर संबंधित विभाग एवं अधिकारी से फाॅलोअप करेगा।
– समस्या के निराकरण हो जाने पर आवेदक को काॅल करके सूचित किया जाएगा और पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।

Share
पढ़ें   CM देंगे श्रमिकों के बच्चों को बड़ा उपहार : 31 मेधावी बच्चों को मिलेगी 2 - 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप 10 में जगह बनाने वाले श्रमिक के बच्चों को मिलेगा सम्मान

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed