11 Mar 2026, Wed
Breaking

विष्णु के सुशासन में समस्या का हो रहा निराकरण : जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर में नागरिकों की उमड़ी भीड़,गौरव और निकिता का बना आय प्रमाण पत्र, किशोर को राशन कार्ड से मिलेगा निःशुल्क चावल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 जुलाई 2024

नगरीय निकायों में आज से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का वार्डाें में लगने शुरू हो गए है। शिविर में नागरिक पहुंचकर अपनी समस्याओं को दर्ज करा रहे है और उसका समाधान भी त्वरित दिलाया जा रहा है। नागरिकों में शिविर को लेकर उत्साह है।

टिकरापारा के शिविर में इंजीनियरिंग छात्र गौरव यादव और 12 वीं की छात्रा निकिता यादव ने आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए पटवारी को आवेदन किया। तत्काल पटवारी ने आय प्रमाण पत्र बनाकर उन्हें सौंप दिया। त्वरित कार्य होने से छात्रों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इसी तरह टिकरापारा के श्री किशोर सिन्हा ने राशन कार्ड बनने के बाद चावल नहीं मिलने की समस्या दर्ज कराई। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही उनकी समस्या का हल निकाला और उनके दस्तावेजों को अपडेट किया गया। श्री किशोर के राशन कार्ड की त्रुटि को सही कर दिया गया। उन्हें जल्द ही राशन दुकान से निःशुल्क चावल मिलेगा। निराकरण होने से वे और उनका परिवार काफी खुश है।

सिविल लाइंस के अंबेडकर भवन में भी शिविर लगाए गए है। इस शिविर में लोग अपनी छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर पहुंचे। अपनी समस्याओं को दर्ज कराया है। समस्या निवारण शिविर में हेल्थ कैंप का लाभ दिया गया। इसमें रेविका मसीह, सिया राम घृतलहरे समेत अनेकों को हेल्थ चेकअप का लाभ मिला। इसी तरह आधार कार्ड, पेंशन संबंधी समस्याओं को दर्ज कराई गई।

जोन क्रमांक 2 में जनसमस्या निवारण शिविर में नागरिकों का उत्साह दिखाई दिया। शिविर में पहुंचकर लोगों ने अपनी समस्याओं को दर्ज कराई। मौदहापारा निवासी श्रीमती शहनाज बेगम ने राशन कार्ड का नवीनीकरण कराया हनवीनीकरण के बाद अब उन्हें निःशुल्क चावल भी मिलेगा। इसी तरह अन्य समस्याओं को लेकर भी वहां लोग पहुंचे।

पढ़ें   बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: 12 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 54 लाख का था इनाम

नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे-छोटे कार्य होते हैं, जिनका निराकरण शीघ्र अपेक्षित होता है। इनके साथ ही जलापूर्ति में लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों व गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट्स का बंद रहना जैसी समस्याएं भी होती हैं। वार्डवार जनसमस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य इन समस्याओं के निराकरण के साथ ही नागरिकों को जरूरी जन सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed