8 Mar 2026, Sun

बलौदाबाजार ब्रेकिंग : घर में मिली मां और बेटी की लाश, कसडोल पुलिस जुटी जांच में

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 29 जुलाई 2024

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भदरा में मां और बेटी की लाश घर में मिलने से सनसनी फ़ैल गई है । दरअसल, घर में मां और बेटी ही मौजूद थे । सुबह जब बेटे ने घर में फोन लगाया तो किसी ने नहीं उठाया फिर बेटे ने अपने पड़ोसी को फोन लगाकर घर जाने की बता कही । पड़ोसी जब घर गया तो दोनों की लाश देखी और सूचना पुलिस को दी गई ।

जानकारी के मुताबिक मां संतोषी साहू की उम्र 45 वर्ष थी और बेटी की उम्र 17 वर्ष थी । फिलहाल पुलिस मौकस्थल पर मौजूद है और मामले की जांच करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है । जानकारी के मुताबिक दोनों की लाश को जलाने की कोशिश भी की गई है ।

 

Share
पढ़ें   नवरात्रि से पूर्व नारायणपुर को मिला बड़ा उपहार : गढ़बेंगाल-धौड़ाई-छोटेडोंगर 32.60 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 105.22 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति, मंत्री केदार कश्यप ने विष्णुदेव साय के प्रति व्यक्त किया आभार

 

 

 

 

 

You Missed