8 Mar 2026, Sun

मूणत ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक : मोटर सायकल रैली में ख़ुद बाईक थामेंगे मूणत; आगामी स्वतंत्रता दिवस व कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

सतीश शर्मा

रायपुर, 5 अगस्त 2024

पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने सोमवार को चौबे कॉलोनी स्थित अपने निवास कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले आगामी दिनों होने वाले 2 महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।.

ज्ञात हो कि इसके अलावा राजेश मूणत की अगुवाई में प्रतिवर्ष 14अगस्त को रायपुर पश्चिम विधानसभा, भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर साल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल बाईक रैली के पश्चात भारत माता चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में यह आयोजन है।

भारत माता की महाआरती में सैकड़ों लोग हाथों में दीपक लेकर भारत मां की आरती उतरते हैं। महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। वहीं भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ता और आम जनता हाथ मे तिरंगा लेकर विशाल बाइक रैली की शक्ल में शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेंगे।

मूणत ने बताया कि 14 अगस्त को सर्वप्रथम साइंस कॉलेज के निकट पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सामने से तिरंगा रैली में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या ने शामिल होंगे।

यात्रा का अंतिम पड़ाव भारत माता चौक गुढ़ियारी होगा, जहां भारत माता की आरती का कार्यक्रम आयोजन होगा।

मूणत ने बताया कि भारत माता का पूजन और आरती 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और दीप, धूप, कपूर के साथ संगीत की धुन पर की जाएगी। इस दौरान रायपुर पश्चिम के भाजपा कार्यकर्ताओं,आम जनता के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भारत माता की महाआरती के पहले 3:00 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से निकलने वाली मोटर साइकिल रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री राजेश मूणत खुद करेंगे।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण पूरा — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: "शिक्षकों का कोई पद समाप्त नहीं, शिक्षा व्यवस्था को बनाया गया अधिक सशक्त और संतुलित"

इस दौरान वे खुद भी दुपहिया वाहन चलाएंगे। रैली में करीब 5000 मोटर साइकिल चालक हाथों में तिरंगा और भगवा पगड़ी (साफा)पहनकर शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे।

18 अगस्त को निकलेगी कांवड़ यात्रा

मूणत ने बताया कि इसके बाद सावन के इस पवित्र माह में 18 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के आम आम नागरिकों के द्वारा भगवान भोले नाथ की भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।

गुढ़ियारी से सुबह नौ बजे निकलेगी, जो पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ मंदिर के पास समाप्त होगी। जहां कांवड़ यात्रा में शामिल 25 हजार कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। इस भव्य कांवड़ यात्रा में बनारस की झांकी, ओडिशा का नर्तक दल आकर्षण का केंद्र रहेगा।

पूर्व मंत्री मूणत ने बताया कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन से शुरू होगी। यहां से पवित्र गंगाजल भरकर से हज़ारों की संख्या में भक्त निकलेंगे। यात्रा गुढ़ियारी से प्रात: 9:00 बजे पहाड़ी चौक, कर्मा चौक, तेलघानी नाका ब्रिज, संत कबीर चौक, अग्रसेन चौक,सारथी चौक, लाखे नगर चौक, सुंदर नगर चौक होते हुए महादेव घाट पहुचेंगी। जहां श्रद्धालुओं द्वारा एक-एक कर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे।

मूणत ने बताया कि इन दोनो ही कार्यक्रमों को आयोजित करने की परंपरा सी बन चुकी हैं। शहर वासियों को इन दोनो भव्य आयोजनों का पूरे साल इंतजार रहता है,लिहाजा इसके लिए पूर्व से ही पर्याप्त तैयारियों की आवश्यकता होती है। आज की बैठक में कार्यक्रमों के संबंध में जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया है।

बैठक में प्रमुख रूप से ओंकार बैस सत्यम दुवा प्रफुल्ल विश्वकर्मा गोवर्धन खंडेलवाल अशोक पांडे नवीन शर्मा अमित मैंशरी बजरंग खंडेलवाल मीनल चौबे चन्नी वर्मा प्रभा दुबे वंदना मुखर्जी शैलेंद्र परगनिया मनोरमा हनोतिया मोहन उपारकर अनिल सोनकर भूपेंद्र ठाकुर गजानंद साहू नवीन सिंह संजय सिंह राजू श्रीवास विकास सेठिया संतोष साहू दिनेश शर्मा सुमन सिंह अनिता पंडित सहित रायपुर पश्चिम के समस्त पार्षद छाया पार्षद उपस्थित थे

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed