7 Mar 2026, Sat

15 अगस्त को विष्णुदेव सरकार कर्मचारियों को दे सकती है ये गिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ते का इंतजार करते सरकारी कर्मचारियों को विष्णुदेव साय सरकार इसी महीने 15 अगस्त को 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। बता दें कि कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की मुलाकात थी।

दरअसल, हाल ही में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने पाटी के संगठन महामंत्री पवन साय से मिलकर बताया था कि, कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा का माहौल है, जबकि राज्य में सत्ता परिवर्तन करने में कर्मचारियों की अहम भूमिका थी। संगठन महामंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक कर्मचारियों की मांग को पहुंचाया।

वित्त मंत्री ने दिया था आश्वाशन

जिस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि चुनाव में दिए गए मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार को कुछ समय दीजिए। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने जो भी वायदा किया है, हम उसे पूरा करेंगे। साथ ही चुनावी घोषणापत्र में दिए गए “मोदी की गारंटी” के संदर्भ में चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि, जल्द ही देय तिथि से लंबित 4% महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया जाएगा।

Share
पढ़ें   कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर अब झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश बघेल - विष्णु देव साय

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.