14 May 2025, Wed 4:41:36 AM
Breaking

आज की बड़ी खबरें : 12 अगस्त को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आएंगे छत्तीसगढ़….सीएम साय आज जनदर्शन में सुनेंगे आम जनता की समस्या….भाजपा प्रदेश कार्यालय सहायता केंद्र में आज वित्त मंत्री सुनेंगे आम लोगो व कार्यकर्ताओ की समस्या….कांग्रेस कल मनाएगी क्रांति दिवस…. पढ़े पूरी खबर…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 08 अगस्त 2024

आज की बड़ी खबरें….

 

12 अगस्त को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आएंगे छत्तीसगढ़ : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एलीफैंट डे के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे | केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के बारे में मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी दी है |

*सीएम से आज सुनेंगे लोगो की समस्या : मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम सुबह 11.00 से दोपहर 2.00 बजे तक आयोजित होगा| जनदर्शन में आम जनता रूबरू होंगे उनकी समस्या सुनेंगे मुख्यमंत्री साय| बता दे कि हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन किया जाता है|

कांग्रेस कल मनाएगी क्रांति दिवस : भाजपा की तिरंगा यात्रा से पहले कांग्रेस का बड़ा क़दम, आजादी के शहीद योद्धाओं की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी इसका आयोजन शहर, नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे|

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहायता केंद्र जारी : आज वित्त मंत्री सुनेंगे आम लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, 9 अगस्त को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रहेंगी उपस्थित|

Share
पढ़ें   अमित शाह के बयान पर CM भूपेश का निशाना : CM भूपेश बघेल ने कहा - 'डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है....जनता को मालूम है कि कांग्रेस ने चार साल में क्या काम किया...'

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed