14 Jun 2025, Sat 11:49:18 PM
Breaking

फौजी की पत्नी को नहीं मिल रही पूरी पेंशन : जनदर्शन में मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार, मुख्यमंत्री ने परीक्षण कर समस्या का समाधान करने के दिए निर्देश

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 08 अगस्त 2024

पंजाब में तैनात रहे फौजी स्वर्गीय बलदेव सिंह साहू की पत्नी ललिता साहू ने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर पेंशन की पूरी राशि दिलाने के लिए मदद की गुहार लगाई। दुर्ग से आई श्रीमती साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति इंडियन आर्मी में पंजाब में नायक के पोस्ट पर थे। उनकी मृत्यु हो गई और वो परिवार सहित पंजाब से छत्तीसगढ़ वापिस आ गई। पंजाब में उन्हें पेंशन की पूरी राशि मिलती थी पर छत्तीसगढ़ आने के बाद उन्हें यहां पूरी पेंशन नहीं मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक देशभक्त खासकर फौजी के परिवारजनों को छत्तीसगढ़ सरकार कोई कष्ट नहीं होने देगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द ही श्रीमती साहू की समस्या का निराकरण हो सके। श्रीमती साहू ने इस संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

Share
पढ़ें   JOB ALERT : छत्तीसगढ़ में होगी 4143 पदों पर संविदा भर्ती, तीन महीने की संविदा के लिए डॉक्टरों, नर्सों और टेक्नीशियन की ली जायेगी भर्ती, पढ़ें कैसी होगी भर्ती की प्रक्रिया

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed