आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय आज रायपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही का करेंगे दौरा..भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान जारी…14 अगस्त को राजेश मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम में निकलेगी भाजपा की तिरंगा यात्रा….15 अगस्त के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी.. पढ़े पूरी ख़बर…

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 अगस्त 2024

आज की बड़ी खबरें…

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही का करेंगे दौरा : सुबह 11 मुख्यमंत्री निवास में विभागीय कार्यों की करेंगे समीक्षा, दोपहर 3 बजे गौरेला में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती समारोह में होंगे शामिल, शाम 7.30 बजे निरंजन धर्मशाला में होंगे शामिल, रात 8.20 बजे जोहार तिरंगा कार्यक्रम में होंगे शामिल, रात 9.30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे|

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान जारी : आज रायपुर उत्तर और दक्षिण से निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा बता दे कि छत्तीसगढ़ में 12 लाख से ज्यादा तिरंगे लहराए जाएंगे जिसका नेतृत्व युवा मोर्चा कर रही है |

14 अगस्त को रायपुर पश्चिम में निकलेगी भाजपा की तिरंगा यात्रा : विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में हो रही यात्रा की तैयारी, भारी संख्या में युवा बाइक में निकालेंगे तिरंगा यात्रा, लगभग डेढ़ किलोमीटर का तिरंगा लेकर बाइक पर जाएंगे युवा

रायपुर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी : 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, राजधानी रायपुर के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री साय करेंगे ध्वजारोहण, भारी संख्या में विशिष्ठ नागरिकगण, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचेंगे परेड ग्राउंड साथ ही शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्रायें भी पहुंचेंगे पुलिस ग्राउंड,भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है बता दे कि वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की बनाई गई व्यवस्था |पार्किंग की व्यवस्था पर भी ट्रैफिक पुलिस का ध्यान देंगे |

Share
पढ़ें   CG ब्रेकिंग : जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़; 4 नक्सली ढेर, एलएमजी जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद