8 Mar 2026, Sun

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, बोले – आन, बान और शान है हमारा तिरंगा झंडा, इसकी रक्षा के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने दे दी अपने प्राणों की आहुति

प्रमोद मिश्रा
लोरमी, 13अगस्त 2024

स्वतंत्रता दिवस के पहले लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने लोरमी में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सभी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जोश के साथ भारत मां के जयकारे लगाए।


मंगलवार दोपहर को देशभक्ति गीतों के साथ चांदली से तिरंगा यात्रा शुरू हुई, जो धौराभाट, बोड़तरा,राम्हेपुर, तेलखाम्ही, गोंडखाम्ही, घोरबंधा, सारधा होते हुए लोरमी पहुंची। यात्रा को लेकर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का समय है, जिहोंने हंसते हंसते देश की खातिर फांसी के फंदे पर झूल कर देश को आजादी दिलाई।

श्री साव ने कहा कि, ये तिरंगा यात्रा लोगों में देशभक्ति जागृत करने के लिए, भारत माता के लिए, स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को सम्मान देने के लिए निकाले हैं। तिरंगा झंडा हमारा आन, बान और शान है। यह झंडा शान से फहराए, क्योंकि इसके लिए हमारे सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, युवा मोर्चा गोंडखाम्ही के अध्यक्ष तामेश्वर साहू, लोरमी मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, देवरहट मंडल अध्यक्ष उत्तम साहू, कोषाध्यक्ष घनेंद्र राजपूत, लोरमी महामंत्री श्रेय त्रिपाठी, चंद्रमणि साहू, गोंडखाम्ही मंडल महामंत्री दीपक निर्मलकर, विनोद यादव, जिला महामंत्री माधव तिवारी, जिला महामंत्री अभिषेक पाठक, रामकुमार साहू, विकास केशरवानी, दुष्यंत खत्री, मुकुल तिवारी, देवेंद्र केशरवानी, चंद्रप्रकाश श्रीवास, रघुवीर साहू, राजू साहू, भाजयुमो के समस्त कार्यकर्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश में, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब को शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed