10 Apr 2025, Thu 11:31:24 PM
Breaking

ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर माउंटेन मेन ने फहराया तिरंगा, बोले – टॉप पर छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 15 अगस्त 2024

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह करने वाले माउंटेन मेन राहुल गुप्ता ने अब एक और इतिहास रच दिया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में तिरंगा फहराया है। राहुल गुप्ता ने माउंट कोज़िअस्को की चोटी से छत्तीसगढ़ की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि “माउंट कोज़िअस्को की टॉप पर आज छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का भी वाचन किया।” यह अभियान दिल्ली के मिशन पॉसिबल द्वारा आयोजित अभियान का हिस्सा है। इस अभियान में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कुल 11 पर्वतारोही शामिल थे। अभियान का नेतृत्व हरियाणा के नरेंद्र यादव ने किया।पर्वतारोहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार 14 अगस्त की रात 2 बजे लास्ट कैम्प से की और सुबह साढ़े 9 बजे के करीब चोटी पर सफलता प्राप्त की। इस दौरान तापमान लगभग -4 से -5 डिग्री सेल्सियस के बीच था।

 

Share
पढ़ें   Jashpur: मिर्च की खेती से महिलाएं स्व-रोजगार की राह पर, जशपुर के पाठ क्षेत्र मिर्च की खेती के लिए प्रसिद्ध

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed