12 Mar 2026, Thu
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय राधा रासबिहारी जी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में होंगे शामिल…कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज….देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन…रायपुर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक आज…भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला आज.. पढ़े पूरी ख़बर….

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 अगस्त 2024

आज की बड़ी खबरें….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर का करेंगे दौरा : शाम 7 बजे श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर जाएंगे, मुख्यमंत्री साय श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में होंगे शामिल

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज : सुबह 10.30 बजे आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में बैठक होंगी बता दे कि बैठक में सर्वप्रथम भारत के पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी जाएगी जानकारी के अनुसार विधायक दल के बैठक में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर भी होगी चर्चा तथा 21 और 22 अगस्त के आंदोलन पर तैयार होगी रणनीति सहित बैठक में अन्य विषयों पर भी किया जाएगा मंथन|

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन : PCC ने बदली जिला स्तरीय प्रदर्शन की तारीख, अब 21 अगस्त के स्थान पर 24 अगस्त को होगा प्रदर्शन, 21 अगस्त को भारत बंद की वजह से आगे बढ़ी तारीख, 22 अगस्त को ED दफ्तर का घेराव करेगी कांग्रेस, हिंडनबर्ग रिपोर्ट खुलासे को लेकर होगा घेराव|

रायपुर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक आज : सुबह 11:30 बजे एमआईसी कक्ष में होगी बैठक, महापौर ऐजाज ढेबर की अध्यक्षता में होगी बैठक, सफाई कर्मचारियों को सुबह का नाश्ता करने का रखा जाएगा प्रस्ताव, ओपन प्लॉट ऑनर के लिए वन टाइम सेटलमेंट के प्रस्ताव पर चर्चा, बीपीएल परिवारों के लिए लाया जाएगा प्रस्ताव,बेटी के जन्म पर 20 हजार रुपए एकमुश्त राशि जमा करने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यशाला आज : प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यशाला आज सुबह 11 बजे शुरू होगी जिसमे सदस्यता अभियान की तैयारियों पर चर्चा होगी |उक्त बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहेंगे एवं प्रदेश कोर ग्रुप, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी आदि भी शामिल होंगे |

Share
पढ़ें   रायपुर में ऑटो सवारी सावधान : ऑटो में सवारियों के जेब से पैसा चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का स्टाइल जान आप रह जाएंगे दंग

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed