10 Apr 2025, Thu 7:04:20 PM
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय आज अलग अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल…केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छग प्रवास का अंतिम दिन…कांग्रेस में जल्द की जाएगी नई नियुक्तियां…MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद बढ़ीं राजनीतिक सरगर्मियां…भाजपा के सदस्यता अभियान की कार्यशाला जारी.. पढ़े पूरी ख़बर….

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 अगस्त 2024

आज की बड़ी खबरें…
CM विष्णुदेव साय आज अलग अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल : आज CM साय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में शामिल होंगे इसकी शुरुवात में CM साय सुबह 9 बजे मेफेयर रिसोर्ट पहुंचेंगे उसके बाद NCB रायपुर ऑफिस के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे, सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक में रहेंगे CM साय रहेंगे मौजूद उक्त बैठक कि अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बैठक उपरांत दोपहर 3 बजे पीपल फॉर पिपल कार्यक्रम में होंगे शामिल, एक पेड़ मां के नाम के तहत कार्यक्रम का होगा आयोजन, स्मार्ट सिटी के अलग-अलग कार्यों का करेंगे लोकार्पण, शाम 4 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे CM साय, शाम 4.15 पर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे CM साय|

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छग प्रवास का अंतिम दिन : प्रवास के तीसरे दिन अमित शाह सर्वप्रथम सुबह 10.30 बजे NCB रायपुर ऑफिस का उद्घाटन एवं समीक्षा बैठक करेंगे उसके पश्चात दोपहर 1.30 बजे सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल होंगे, दोपहर 3 बजे नवा रायपुर अटल नगर जाएंगे अमित शाह वहाँ एक पेड़ मां के नाम के तहत पीपल फॉर पिपल कार्यक्रम में होंगे शामिल,स्मार्ट सिटी के अलग अलग विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, 4 बजे दिल्ली रवाना होंगे |
कांग्रेस में जल्द की जाएगी नई नियुक्तियां : नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले PCC अध्यक्ष दीपक बैज नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे जिसमे युवा और नए चहरों को नई कार्यकारिणी में मौका दिया जायेगा | जानकारी के अनुसार अलग अलग जिलों के सक्रिय नेताओं को दी जाएगी जिम्मेदारी, संगठनात्मक बदलाव की ओर कांग्रेस बढ़ रही है आगे|

पढ़ें   रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैक: एलॉन मस्क के नाम से पोस्ट डालकर क्रिप्टो करेंसी का विज्ञापन, साइबर सेल जांच में जुटी

MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद बढ़ीं राजनीतिक सरगर्मियां : कांग्रेस में प्रदर्शन का दौर थमने का नाम ले रही उसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन करेंगी |उक्त प्रदर्शन में गांधी मैदान से केंद्रीय जेल तक रैली होंगी |

भाजपा के सदस्यता अभियान की कार्यशाला जारी : बता दे कि अलग अलग जिलों में सदस्यता अभियान की कार्यशाला खत्म हो चुकी है कल से तीन दिनों तक मंडल स्तर पर कार्यशाला का होगा आयोजन किया जायेगा उसके बाद एक सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा किया जायेगा|

Share

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed