8 Mar 2026, Sun
Breaking

इंतजार की घड़ियां खत्म : मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, आज मुफ्त यात्रा, कल से लेना होगा टिकट

ब्यूरो रिपोर्ट

बरेली, 31 अगस्त 2024

रेलवे ने 22490/22491 मेरठ-लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की किराया सूची जारी कर दी है। शनिवार को पहले दिन मेरठ-लखनऊ के बीच अतिथि यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। रविवार से 22491 लखनऊ-मेरठ और सोमवार से 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ट्रेन अपडेट होने के बाद टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।

पीएम मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। बरेली जंक्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव मेरठ-लखनऊ के बीच सिर्फ मुरादाबाद और बरेली जंक्शन पर रहेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस 560 किमी दूरी सात घंटे 10 मिनट में तय करेगी।

शुक्रवार से टिकट बुकिंग शुरू – देहरादून-लखनऊ के मुकाबले मेरठ-लखनऊ वंदे भारत की औसत रफ्तार करीब 15-20 किमी प्रति घंटा ज्यादा होगी। शुक्रवार को बुकिंग शुरू होने के बाद पांच सितंबर के बाद की तारीखों में तेजी से सीटें बुक हो रही हैं।

बरेली जंक्शन पर ट्रेन के स्वागत की तैयारियों के मद्देनजर डीआरएम आरके सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, शनिवार को जंक्शन पर पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के अलावा आला उर्स में आने-जाने वाले जायरीन की भी भीड़ होगी। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

नियमित समय सारणी

– 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत मेरठ से सुबह 6:35 बजे चलने के बाद 8:35 बजे मुरादाबाद, 9:56 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
– 22491 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे लखनऊ से चलने के बाद शाम 6:02 बजे बरेली आएगी। यहां से शाम 7:32 बजे मुरादाबाद और रात 10 बजे मेरठ पहुंचेगी।

पढ़ें   कोविड 18+ टीकाकरण : युवाओं में टीकाकरण के लिए उत्साह,लाइन लगाकर अपनी बारी का किया इंतजार, 869 लोगों ने लगवाए टीके

किराया रुपये में –

मेरठ-लखनऊ
चेयरकार -1300
एक्जीक्यूटिव- 2365

बरेली-लखनऊ
चेयरकार -740
एक्जीक्यूटिव-1430

बरेली-मुरादाबाद
चेयरकार-495
एक्जीक्यूटिव-930

बरेली-मेरठ
चेयरकार-945
एक्जीक्यूटिव-1615

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed