8 Mar 2026, Sun

भाजपा का सदस्यता महाअभियान 2 सितंबर से : भाजयुमो बनाएगा 07 लाख युवाओं को भाजपा का सदस्य

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 1 सितम्बर 2024|

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में मोर्चा को 07 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए भाजयुमो को प्रत्येक जिले में भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक मण्डल से 05 बूथ दिए जाएंगे, जिसमे प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाना है। यह सदस्यता महाअभियान दो चरणो में 06 सितम्बर से 17 सितम्बर 2024 तक आयोजित होगा। श्री भगत ने रविवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर बताया कि भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम के तहत 02 सितम्बर से 30 अक्टूबर 2024 तक सदस्यता महाअभियान कार्यक्रम करना तय हुआ है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने बताया कि पहले चरण में प्रत्येक बूथो में सदस्य बनाया जायेगा और दूसरे चरण में ग्राम, वार्ड, मोहल्ला व विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय आदि स्थानो पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक जिला इकाइयों को सदस्यता का लक्ष्य प्रदान किया जायेगा, जिसमें हम 05 लाख का लक्ष्य आगे बढ़कर 07 लाख सदस्य बनाने की ओर आगे बढ़ेंगें। यह सदस्यता अभियान युवाओं को जोड़कर सशक्त भारत बनाने में सहायक सिद्ध होगा। सदस्यता अभियान में मिस कॉल नम्बर 8800002024 पर मिस कॉल करने पर एक लिंक मैसेज के रूप में प्राप्त होगा। इसके बाद एक मैसेज आएगा जिसमें सदस्यता क्रमांक प्राप्त होगा। साथ ही 25 पन्नों का सदस्यता फार्मेट भी कार्यकर्ता को प्राप्त होगा। मिस कॉल के साथ ही फिजिकल फार्म भी भराया जाएगा जिससे मिस कॉल की जानकारी दिल्ली कार्यालय पहुँच जायेगी और फिजिकल फार्म का डाटा प्रदेश व स्थानीय जिला कार्यालय के पास रहेगा। सदस्यता अभियान को और सरल बनाने हेतु नमो एप सरल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन सदस्य बना जा सकता है। श्री भगत ने कहा कि सदस्यता अभियान को सम्पन्न कराने हेतु प्रदेश एवं जिला मण्डल और बूथ स्तर पर समितियों की गठन किया गया है। इस अभियान के प्रभारी के रूप में रितेश मोहरे प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रभारी), गौरी गुप्ता सहप्रभारी, अभिषेक प्रदेश मंत्री बिलासपुर, प्रताप सिंह प्रदेश सहप्रशिक्षण प्रभारी सरगुजा, सहप्रभारी लक्ष्मण झा सहप्रशिक्षण प्रभारी बस्तर बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी जिलों में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो प्रत्येक दिवस की सदस्यता की मॉनीटरिंग करेगी। भाजयुमो द्वारा इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए फोटो, वीडियो, रील आदि बनाकर सोशल मीडिया व अन्य जगहों पर प्रचार किया जायेगा। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर संभाग प्रभारी रोहित महेश्वरी प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल और जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता भी उपस्थित थे।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और कैंसर के इलाज में बड़ा डिजिटल क्रांतिकारी बदलाव: आभा आईडी से सुधर रही इलाज की गुणवत्ता, मरीजों को मिल रही राहत

*सदस्यता महाभियान हेतु करणीय बिंदु*

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भगत ने बताया कि इस अभियान में प्रथम चरण में 6 से 17 सितंबर तक केवल बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान करना है। इसके लिए पहले जिला में 11 सदस्यीय जिला समिति गठन करना है। तत्पश्चात मंडल में 5 बूथ प्रभारी सह प्रभारी तय किए जाएंगे। जिला भाजपा द्वारा युवा मोर्चा को प्रत्येक मंडल में 5-5 बूथ दिए जायेंगे जिसकी सूची मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष से लेंगे। प्रत्येक दिवस सदस्यता अभियान का डाटा प्रदेश कार्यालय को भेजने की व्यवस्था करना है। 2 से 4 सितंबर तक जिले की कार्यशाला अनिवार्य रूप से संपन्न करना है जिसमें जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य एवं मंडल से 4 नाम अपेक्षित रहेंगे। 6 से 13 सितंबर तक सदस्यता की जिला समिति को समीक्षा कर आगे की योजना बनाना है। 15 सितंबर को अधिकतम सदस्यता अभियान बूथ लेवल पर करना है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed