11 Mar 2026, Wed
Breaking

स्कूली बच्चियों की शिकायत पर CM ने लिया एक्शन : बदले गए राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी, लोक शिक्षण संचालनालय में किया गया तबादला

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 सितम्बर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने आज राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। उन्हें अस्थायी रूप से नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही, राजनांदगांव के सहायक संचालक, आदित्य खरे को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ यह नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस आशय का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात: "सेवा शिखर" पत्रिका के प्रथम संस्करण का किया विमोचन, प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को बताया शासन का मजबूत स्तंभ

 

 

 

 

 

You Missed