17 Apr 2025, Thu 1:51:30 AM
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय का दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास आज…चक्रधर समारोह में लगेगा संस्कृति का महाकुंभ…9 सितंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण…कांग्रेस की महिला मोर्चा लड़ेगी सड़क की लड़ाई.. पढ़े पूरी ख़बर….

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 7 सितम्बर 2024

आज की बड़ी ख़बरें..
CM विष्णुदेव साय का दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास आज

 

सीएम विष्णुदेव साय 7 व 8 सितंबर को दो दिनी प्रवास पर रायगढ़ आएंगे। आज दोपहर 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम पहुंचेंगे। 3.30 बजे प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़ उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर वे चक्रधर समारोह के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। रात 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में गणेशोत्सव में शामिल होंगे।

चक्रधर समारोह में लगेगा संस्कृति का महाकुंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) आज 07 सितंबर को रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित 39वें चक्रधर समारोह-2024 (39th Chakradhar Samaroh) का शुभारंभ करेंगे. अगले 10 दिनों तक कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ सांस्कृतिक रस में सराबोर रहेगी. देश के ख्यातिनाम कलाकार कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने रायगढ़ पहुंचेंगे. पहले दिन प्रख्यात अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी प्रसिद्ध राधा रास बिहारी का मंचन करेंगी

9 सितंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा डिजिटल फसल सर्वेक्षण

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत खरीफ-2024 में डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए तीन जिलों का चयन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया गया है, जिसमें धमतरी भी शामिल है। गौरतलब है कि भारत सरकार की कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा इन जिलों के प्रत्येक गांव में डिजिटल फसल सर्वेक्षण होगा। डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य 9 सितम्बर से 30 सितम्बर तक किया जाएगा।

कांग्रेस की महिला मोर्चा लड़ेगी सड़क की लड़ाई

राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर पर कांग्रेस की महिला मोर्चा द्वारा 10 सितंबर को CM हाउस का घेराव किया जाएगा| इसकी शुरुवात राजीव गांधी चौक से लेकर CM हाउस तक प्रदर्शन होगा| महिलाओं के लिए सुरक्षित कानून की व्यवस्था करने की करेंगी मांग|

Share
पढ़ें   रायपुर स्मार्ट सिटी को हांगकांग में डिजिटल डोर नंबर प्रोजेक्ट के लिए मिला इंटरनेशनल अवार्ड

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed