आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय आज रायपुर का करेंगे प्रवास…दिल्ली में बीजेपी की समीक्षा बैठक आज…कांग्रेस की महिला मोर्चा आज करेंगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव…मंत्री सुनेंगे प्रदेशभर के आम लोगों की समस्याएं..पढ़े पूरी ख़बर…

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 सितंबर 2024

आज की बड़ी ख़बरें….

 

 

CM विष्णुदेव साय आज रायपुर का करेंगे प्रवास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में रहेंगे. इस दौरान वे कार्टून वॉच- कार्टून फेस्टिवल 2024 में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय शाम 6:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 7:00 बजे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल पहुंचेंगे, जहां वे कार्टून वॉच- कार्टून फेस्टिवल में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री साय रात 8:00 बजे होटल से वापस मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे.

दिल्ली में बीजेपी की समीक्षा बैठक आज

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए आज प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वे सुबह 8 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. सदस्यता अभियान की इस समीक्षा बैठक में प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव और सांसद रूप कुमारी चौधरी भी शामिल होंगे. प्रदेश में अब तक लगभग 7 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं और इस बैठक में इस अभियान की प्रगति और आगे की रणनीतियों पर चर्चा होगी.

कांग्रेस की महिला मोर्चा आज करेंगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव
कांग्रेस महिला मोर्चा आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी. राजीव गांधी चौक से मुख्यमंत्री निवास तक मोर्चा की सदस्य प्रदर्शन करेंगी. प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर है. इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस महिला मोर्चा सरकार को घेरने की तैयारी में है. महिला के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग करेगी. महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करेगी.

पढ़ें   जिला बलौदाबाजार की तरह चैन माउंटेन से रेत खनन एवं अवैध खनन पूरे राज्य में बंद हो - विधायक संदीप साहू

मंत्री सुनेंगे प्रदेशभर के आम लोगों की समस्याएं

प्रदेशभर के आम लोगों की समस्याएं सुनने और उसका समाधान करने के लिए भाजपा कार्यालय में आज फिर से सहायता केंद्र शुरू किया जा रहा है. इस केंद्र में पार्टी कार्यकर्ता भी अपनी परेशानियां साझा कर सकेंगे. आज मंत्री रामविचार नेताम लोगों की समस्याएं सुनेंगे, जबकि 12 सितंबर को डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहायता केंद्र में मौजूद रहेंगे. 13 सितंबर को मंत्री दयाल दास बघेल भी लोगों की समस्याएं सुनेंगे. इस दौरान भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी भी मंत्रियों के साथ उपस्थित रहेंगे.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *