25 Apr 2025, Fri
Breaking

भाजपा सरकार की पहली विदेश यात्रा पर श्रीरामचरित मानस हाथ में लेकर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अमेरिका की फ्लाइट पकड़ते वक्त रामचरित मानस हाथ में लेकर जाते दिखे डिप्टी CM साव

प्रमोद मिश्रा
नई दिल्ली, 10 सितंबर 2024

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कल नई दिल्ली से अमेरिका प्रवास पर रवाना हो गए हैं। अमेरिका के लिए फ्लाइट पकड़ते समय साव दिल्ली एयरपोर्ट पर हाथ में श्री राम चरित मानस लिए हुए एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिखे, इस दौरान उनके साथ सेक्रेटरी कमलप्रीत सिंह भी थे।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा अमेरिका में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने गए हैं उप मुख्यमंत्री साव। इसमें सड़क तकनीक और परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी। यह उप मुख्यमंत्री साव का पहला अध्ययन दौरा है।

 

9 महीने पहले बनी भाजपा सरकार के पहले शासकीय विदेश दौरे में जाते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाथ में रामचरित मानस लेकर जाते दिखे।

श्री राम के नाम से बनी सरकार ने पहला शासकीय दौरा श्रीराम के साथ करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि अरुण साव लगातार हर दौरे, भाषण में भी राम नाम का प्रयोग करते हैं।

उप मुख्यमंत्री साव इस अमेरिकी दौरे में सेमिनार के अलावा न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन सहित कई शहरों में जाकर छत्तीसगढ़ के लिए सड़क परियोजना की उन्नत तकनीक का अध्ययन करेंगे, और उसे छत्तीसगढ़ में लागू करने पर चर्चा करेंगे।

Share
पढ़ें   CM भूपेश बघेल पहुँचे मां दंतेश्वरी के दरबार, पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed