1 Jun 2025, Sun
Breaking

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप, कहा – भगवान गणेश शांति के साथ अनुशासन के प्रतीक

प्रमोद मिश्रा

जगदलपुर, 10 सितंबर 2024

छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर का सघन दौरा किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान भानपुरी मंडल के ग्राम बाकेल,बोडनपाल,आमाबाल,मुण्डागांव,चमिया,देवड़, सोनारपाल,तारागांव,भानपुरी में विराजे भगवान गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा अर्चना किया। यहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश मूर्तियों का अवलोकन कर पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस पावन अवसर पर केदार कश्यप ने क्षेत्र व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा, भगवान गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे।

गणेश पंडाल भ्रमण के दौरान, भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने खड़े होकर, उनकी महिमा को उन्होंने महसूस किया। उन्होंने कहा कि गणपति समाज की सामूहिकता, एकता का बेहतरीन उदाहरण है। भगवान गणेश शांति और सद्भभाव के साथ अनुशासन के प्रतीक हैँ। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से सृजनात्मक कार्य से जुड़कर आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने का आह्वान किया।

Share
पढ़ें   अच्छी खबर : नवागढ़ – पामगढ़ ब्लॉक में 300 जांच सेम्पल लेने का मिला है लक्ष्य, जिसमे 60 सेम्पल का रिजल्ट आया नेगेटिव

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed