11 Apr 2025, Fri 12:28:17 PM
Breaking

नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित : CM विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव के ग्राम किलकिला में नगर पालिका बनाने की की थी घोषणा

प्रमोद मिश्रा
जशपुरनगर 11 सितंबर 2024

नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका गठित करने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हुई है। इसी के साथ पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विदित हो की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि 14 अगस्त 2024 के दिन पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी।

 

जारी अधिसूचना के तहत 21 दिनों तक दावा-आपत्ति मंागी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है। लोगों ने मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी घोषणा को अमल में लाने के लिए धन्यवाद दिया है।

Share
पढ़ें   PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों की ली जानकारी, काम मे तेज़ी लाने अधिकारियों को दिए निर्देश

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed