12 Mar 2026, Thu
Breaking

कलेक्टर को घूस देने की कोशिश पड़ी भारी : कलेक्टर ने घुस देने वाले को विजिलेंस की टीम से पकड़वाया, मिठाई के डिब्बे में दो लाख रूपये लेकर गया था सीमेंट कंपनी का अफसर

• कलेक्टर ने तुरंत बुलाया विजिलेंस की टीम को

बरगढ़, 12 सितंबर 2024

 

अंबूजा सीमेंट छत्तीसगढ़ चीफ मैन्युफैक्चकरिंग अफसर रामभव गटटू को संबलपुर विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। रामभव गट्टू बरगढ़ कलेक्टर आदित्य गोयल से मिलने के लिए उनके दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर से मिलने के दौरान उन्हें गुलदस्ता और मिठाई का पैकेट दिया । मिठाई के पैकेट खोलने पर उसमें दो लाख रूपये थे। कलेक्टर ने तत्काल इसकी सूचना संबलपुर विजिलेंस को दी फिर विजिलेंस ने मौके पर पहुंचकर रिश्वत देने के आरोप में गट्टू को गिरफ्तार किया है ।

दरअसल, ये पूरा मामला ओड़िसा के बरगढ़ का है। अंबूजा सीमेंट छत्तीसगढ़ चीफ मैन्युफैक्चकरिंग अफसर रामभव गट्टू बरगढ़ जिला कलेक्टर आदित्य गोयल से मिलने के लिए उनके ऑफिस पहुंचे थे। इसी दौरान गट्टू ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और मिठाई का एक पैकेट दिया। पैकेट पर संदेह होने पर कलेक्टर ने अपने चपरासी को पैकेट खोलने का निर्देश दिया। डिब्बा खोलते ही उसमें 500-500 रूपये के चार बंडल मिले।

संबलपुर विजिलेंस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पीएस केस नंबर 23 दिनांक 11.09.24 धारा 8.09.10 पीसीके तहत अधिनियम 1988 यथा संशोधन अधिनियम 2018 द्वारा लोक सेवक को प्रेरित करने के प्रयास के लिए मामला दर्ज किया है ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ : प्राइवेट बैंक के कर्मचारी का अपहरण, पत्नी से किडनैपर ने की पैसे की मांग

 

 

 

 

 

You Missed