25 May 2025, Sun 11:16:14 AM
Breaking

CG के छरछेद गाँव में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, मासूम की भी कर दी गई हत्या, संदेही हिरासत में

प्रमोद मिश्रा

कसडोल, 12 सितंबर 2024

आज शाम थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद मे 04 व्यक्तियों की हत्या की घटना घटित हुई है। मृतकों में 02 महिला, 01 पुरुष एवं 01 छोटा बच्चा शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के है। कि सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पहुंचा।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में 03 संदेहियो को हिरासत में लिया गया है, जो कि मृतक परिवार के ही पड़ोसी है। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही/आरोपियों द्वारा अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना करने का शक होना बताया जा रहा है।

प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संदेहियों के नाम रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले हैं। वहीं मृतकों में चेतराम, जमुना बाई केवट, जमुना बाई का छोटा बच्चा, यशोदा बाई केवट शामिल हैं।

Share
पढ़ें   CRIME :सटोरियों और अवैध शराब बिक्री पर राजधानी पुलिस सक्रिय, सटोरिया और जुआरी समेत कूल 13 लोगों पर हुई कार्यवाही

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed