8 Mar 2026, Sun
Breaking

अमेरिका की धरती पर “सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया” का नारा लगाते दिखे उप मुख्यमंत्री साव, बोले – प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 13 सितंबर 2024

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी अमेरिका के अध्ययन दौरे पर है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय का भ्रमण कर वहां के कार्यप्रणाली को समझा। श्री साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया बेलसरी-तखतपुर, बिलासपुर जिला निवासी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय जी के सुपुत्र आनंद पाण्डेय संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं, उनके साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय को देखने का अवसर प्राप्त हुआ। उसके बाद एक विशेष कार्यक्रम में न्यू जर्सी में भारतीय मूल के साथियों से संवाद किया, ये कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री साव के सम्मान में रखा गया था। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम साव ने छत्तीसगढ़ और देश के विकास के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी, श्री साव लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ की सरलता, पर्यटन, पौराणिक मान्यता और विकसित छत्तीसगढ़ पर अपने विचार और अपनी सरकार के विचार प्रस्तुत करते रहे।गौरतलब है कि, उपमुख्यमंत्री श्री साव एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा आयोजित अध्ययन दौरे पर अमेरिका गए हैं। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय स्थित है। यहां पर बेलसरी, तखतपुर जिला बिलासपुर निवासी आनंद पाण्डेय जी (पिता दुर्गा प्रसाद पाण्डेय जी) मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर पदस्थ है। श्री साव उनके आमंत्रण पर मुख्यालय गए, इस दौरान उन्होंने सामान्य सभा कक्ष, सुरक्षा समिति कक्ष आदि का भ्रमण कर संघ की कार्यप्रणाली को समझा। विश्व के इतने महत्वपूर्ण कार्यालय में बेलसरी छत्तीसगढ़ का बेटा मुख्य वित्त अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। बता दें कि, इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री श्री साव यात्रा के दौरान न्यू जर्सी में निवासरत रायगढ़ के विवेक चौबे जी के आमंत्रण पर उनके निवास गए एवं परिजनों से मिलकर हालचाल जाना और न्यू जर्सी में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के विषय में जानकारी प्राप्त की।*भारतीय मूल के साथियों से किया संवाद*ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी द्वारा रॉयल एल्बर्ट्स पैलेस न्यू जर्सी में उप मुख्यमंत्री साव के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भारतीय मूल के साथियों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, भारतीय दुनिया के जिस देश में गए हैं, वहां वे उस देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। और समरस होकर भारत का मान और सम्मान बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।श्री साव ने पूरे कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन पौराणिक मान्यताओं, संसाधनों के विषय में अमेरिका में बसे भारतीयों को बताते रहे, उन्होंने सभी को आमंत्रित किया कि वे छत्तीसगढ़ आएं और छत्तीसगढ़ की अनुपम छटा और प्रकृति की अपार सुंदरता को देखें।श्री साव ने कार्यक्रम के आयोजकों को लोरमी में उनके द्वारा बनवाई गई श्री राम की बेर से बनी कलाकृति का छाया चित्र भेंट किया।
….. ……

Share
पढ़ें   लाटा एनीकट को मिली मंजूरी : संसदीय सचिव शकुंतला साहू के प्रयास से अब बनेगा लाटा एनीकट, लंबे समय से ग्रामीणों की मांग को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed