10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG में CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड : अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, दो दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था जवान

सुकमा, 14 सितंबर 2024

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एक CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सुकमा में शनिवार सुबह CRPF के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान दो दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रदेश में 20 दिनों में 5 जवान खुद को गोली मार चुके हैं। इनमें 4 की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, CRPF 226 बटालियन का जवान विपुल भूयान असम का रहने वाला था। वह गादीरास कैंप में तैनात था। शनिवार सुबह जवान कैंप के बाथरूम में गया और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

छुट्टी से लौटने के बाद से परेशान था जवान

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जवान छुट्टियों से कैंप लौटा तब से ही परेशान था। हालांकि उसकी परेशानी और सुसाइड का कदम उठाने का कारण सामने नहीं आ सका है। जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है।

20 दिन में 5वें जवान ने खुद को मारी गोली

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के जवानों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 20 दिनों के दौरान 4 जवान अपनी जान दे चुके हैं। वहीं एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर हैं। इनमें SSB का कॉन्स्टेबल और CRPF का हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं।

• 5 सितंबर : कांकेर में पुलिस कॉन्स्टेबल ने थाने में ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली कनपटी से आर-पार निकल गई। जवान की हालत गंभीर है। उसका उपचार रायपुर के अस्पताल में चल रहा है। मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का था।

पढ़ें   श्री गणेश विनायक ऑय हॉस्पिटल ने इस अनचाहे आँखों के तिरछेपन से दिलाया निजात, कुछ ही महीनों में मिल जाता है आंखों के तिरछेपन से निजात

• 3 सितंबर : उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी जवान राकेश कुमार (31) SSB 33वीं बटालियन में आरक्षक पदस्थ था। उसकी ड्यूटी ताड़की थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में लगी थी। बताया जा रहा है कि, उसने सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली।

• 27 अगस्त : दुर्ग में SSB (सशस्त्र सीमा बल) के एक कॉन्स्टेबल ने मंगलवार रात इंसास राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान का नाम मनोज कुमार (32) था। वह अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी पर SSB क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई आया था। बताया जा रहा है कि रात 8:30 से 11:30 बजे तक उसकी तैनाती मुख्य गेट पर थी।

Share

 

 

 

 

 

You Missed