11 Apr 2025, Fri 5:58:16 AM
Breaking

CG में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या : जादू – टोने की शक में उतारा मौत के घाट, चार दिन पहले छरछेद में भी हुई ऐसी घटना, संदेहियों को पुलिस ने लिया…

• मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं

सुकमा, 15 सितंबर 2024

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला कोंटा और जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। हत्या करने वाले सभी आरोपी उसी ग्राम के हैं । थाना कोंटा के कैंप मुरलीगुडा के समीप स्थित ग्राम इटकल की यह पूरी घटना है ।

 

मृतकों का नाम क्रमशः 01. मौसम कन्ना पिता लच्छा उम्र 60 वर्ष, 02. मौसम बुच्चा पिता मौसम कन्ना उम्र 34 वर्ष, 03. श्रीमती मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, 04. श्रीमती करका लच्छी पति करका लच्छा उम्र 43 वर्ष, एवं 05. श्रीमती मौसम अरजो पति मौसम बुच्चा उम्र 32 वर्ष सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है।

उपरोक्त घटना के आरोपियों का नाम क्रमशः 01. सवलम राजेश पिता सवलम कन्ना उम्र 21 वर्ष, 02. सवलम पिता हिड़मा पिता सवलम लच्छा, 03. कारम सत्यम पिता कारम रामा उम्र 35 वर्ष, 04. कुंजाम मुकेश पिता कुंजाम कन्ना उम्र 28 वर्ष, एवं 05. पोड़ियाम एंका पिता पोड़ियाम जोगा सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है।

घटना स्थल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके है। उपरोक्त घटना में शामिल आरोपी पुलिस के कब्जे में है।

 

इससे 4 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था। वहां भी एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले। इस मामले में भी पुलिस ने गांव के ही 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज "सदभावना दिवस" के अवसर पर राजीव गाँधी न्याय योजना तथा अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को 2055.60 करोड़ रूपए का करेंगे ऑनलाईन भुगतान

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed