13 Mar 2026, Fri
Breaking

नगरीय निकायों की मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त, नियुक्त अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण आज

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर 18 सितंबर 2024

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकायों में संपन्न होने वाले आम निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावलियां तैयार करने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किया हैं।

जारी आदेश के अनुसार नगर पालिक निगम बिलासपुर के लिए एसडीएम बिलासपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बिलासपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पालिक निगम बिलासपुर के जोन सकरी के लिए एसडीएम, तखतपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार सकरी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पालिका परिषद रतनपुर के लिए एसडीएम कोटा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार रतनपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत बिल्हा के लिए एसडीएम बिल्हा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बिल्हा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत मल्हार के लिए एसडीएम मस्तूरी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार मस्तूरी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत बोदरी के लिए बिल्हा एसडीएम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बोदरी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, इसी प्रकार नगर पंचायत कोटा के लिए एसडीएम कोटा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार कोटा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर बिलासपुर इन सभी क्षेत्रों के लिए अपीलीय अधिकारी होंगे।

नियुक्त सभी अधिकारियों के लिए 18 सितम्बर को 11.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। सभी रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
पढ़ें   CG में आज और कल में आएगी आयोग की एक और लिस्ट : पिछड़ा वर्ग के साथ महिला आयोग की लिस्ट जल्द होगी जारी, इन चेहरों को मिलेगा मौका

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed