1 Jun 2025, Sun 6:49:20 PM
Breaking

मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली से 8 लोगों की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की, मृतकों के परिजनों को 4 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 23 सितम्बर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में मृतकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने और घायलों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चे तथा 3 लोगों की मृत्यु हुई है। इस घटना में एक घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, जो खतरे से बाहर है।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का व्यस्त दिन: नवा रायपुर में सुशासन सम्मेलन से लेकर रायपुर की जैन दादाबाड़ी में भगवती दीक्षा कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानें आज का पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed