8 Mar 2026, Sun

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृहग्राम बगिया में मोर बूथ – मोर अभियान के तहत किया संबोधन : हर बूथ में 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा, 18 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा को बताया विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

प्रमोद मिश्रा

बगिया/रायपुर, 25 सितंबर 2024अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृहग्राम बगिया में “मोर बूथ – मोर अभियान” सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी हम सभी के आदर्श पुरुष और मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने हम सबको एकात्म माननवाद और अंत्योदय का पाठ पढ़ाया। आज उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर हम छत्तीसगढ़ के लोगों की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा, जिसके लिए हम पूर्ण रूप से संकल्पित हैं।सीएम साय ने सदस्यता अभियान के तहत स्थानीय निवासियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। ऐसे में पार्टी द्वारा हर 6 साल में संगठन पर्व सदस्यता अभियान और मोर बूथ – मोर अभियान के तहत सदस्यों के नवीनीकरण का कार्य, पार्टी के अंत्योदय के लक्ष्य और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।“हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएँगे” का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज उन्हें झारखंड भी जाना है, लेकिन पार्टी के निर्देश पर मोर बूथ- मोर अभियान के तहत सबसे पहले अपने बूथ में 100 सदस्यों को जोड़ने वे अपने गांव आए हैं। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सबको अपने बूथ में 100 सदस्य बनाना है।विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके तहत अभी 19 लाख सदस्य बनना हर्ष का विषय है। उन्होंने जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जशपुर जिले में अभी तक 40 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जिसका मैं स्वागत करता हूँ। आगामी दिनों में जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पार्टी जरूर पूरा करेगी।कार्यक्रम में जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वय सुनील अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक रोहित साय, मंडल अध्यक्ष रोशन प्रताप, अनिल अग्रवाल, सुनील चौधरी, अन्य गणमान्य जन, भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अगले 3 दिन में 1-2 डिग्री तक गिरेगा पारा, उत्तर-मध्य जिलों में शीतलहर की चेतावनी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed