8 Mar 2026, Sun

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी : कसडोल पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार, हॉस्टल अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने सरकारी शिक्षक ने की युवक से ठगी

प्रमोद मिश्रा

कसडोल/रायपुर, 25 सितंबर 2024

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवा से ठगी करने वाले आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली है । जानकारी के मुताबिक आज प्रार्थी कृषि विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा थाना कसडोल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वर्ष 2018 से आरोपियों द्वारा मेरे पुत्र को हास्टल अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देते हुए अलग-अलग किस्तो मे कुल 04 लाख रूपये की रकम लेकर ठगी किया है। रिपोर्ट पर थाना कसडोल के अपराध क्र. 415/2024 धारा 420,34 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा आरोपियों रामलखन एवं अश्विनी को हिरासत में लिया गया, जिसमें से आरोपी अश्वनी शासकीय प्राथमिक शाला कांटीपारा कसडोल में पदस्थ शासकीय शिक्षक है। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने दूसरे सांथी रामलखन के सांथ मिलकर प्रार्थी के पुत्र को हॉस्टल अधीक्षक के पद पर में नौकरी लगाने का झांसा देते हुए उससे 04 लाख रूपये की रकम लेकर ठगी करना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में आज आरोपी अश्विनी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समझ पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
1. अश्विनी निवासी वार्ड न. 13 कांटीपारा कसडोल थाना कसडोल
2. रामलखन उम्र 51 साल निवासी ग्राम कोट (कटगी) थाना कसडोल- ठगी के एक अन्य मामले में पूर्व से जेल में बंद है

Share
पढ़ें   गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर : गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में ढेर, रायपुर से रांची लाने के दौरान भागने की कर रहा था कोशिश

 

 

 

 

 

You Missed