8 Mar 2026, Sun
Breaking

गंगरेल में 5-6 अक्टूबर को होगा जल-जगार महोत्सव : 108 अमृत सरोवर और परकोलेशन टैंक के पानी से होगा अभिषेक, जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का अनोखा प्रयास

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 28 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से प्रदेश में गर्मियों में अप्रत्याशित भूजल स्तर में हो रही गिरावट से लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। धमतरी जिले के गंगरेल में 5-6 अक्टूबर को जीवनदायिनी महानदी के तट पर जल-जगार महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के 108 अमृत सरोवर और परकोलेशन टैंक के पानी से अभिषेक किया जाएगा। साथ ही, लोगों को जल संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

धमतरी जिले में भूजल स्तर बढ़ाने, जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें परसतराई, नवागांव, थुहा सहित कई गांवों के लोग स्वेच्छा से जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आगे आ रहे हैं। जल संरक्षण के लिए यहां नल और जलाशयों के आसपास संरचनाएं बनाई गई हैं, साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी स्थापित किए गए हैं। गांव की महिलाएं भी जल संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। बिहान की महिलाएं ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’, ग्रीन आर्मी और ग्रामीण महिलाओं ने रैली, दीवार लेखन और प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इन सभी कार्यक्रमों में अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक और स्वैच्छिक संगठन भी सहयोग दे रहे हैं।

धमतरी जिले के ग्राम परसतराई के ग्रामीणों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए एकमत होकर दलहन, तिलहन, और साग-सब्जी की खेती करने का निर्णय लिया। वहीं, गांव की बेटियों के नाम से वृक्षों का नामकरण कर, उन पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पूरे जिले में जल संरक्षण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Share
पढ़ें   ग्राम बिनौरी के ग्रामीणों ने प्रार्थनासभा लगाने वाले के विरुद्ध दर्ज की आपत्ति : थाना पहुंचकर जताया विरोध, गांव की शांति एवं सौहार्द को बनाए रखने की दी हिदायत

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed