7 Mar 2026, Sat

नवरात्रि से पहले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी : माँ वैष्णोदेवी दर्शन हेतु अब पंजीकरण के लिए अब नहीं लगानी होगी कतार, शारदीय नवरात्र के दौरान यात्रा पंजीकरण को सरल बनाने के लिए श्राइन बोर्ड ने स्वपंजीकरण बूथ और अत्याधुनिक पंजीकरण केंद्र की स्थापना की

ब्यूरो रिपोर्ट

कटड़ा, 1 अक्टूबर 2024

शारदीय नवरात्र के दौरान मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को यात्रा पंजीकरण के लिए लंबी कतार से छुटकारा दिलाने के लिए श्राइन बोर्ड सक्रिय हो गया है। श्राइन बोर्ड ने कटड़ा रेलवे स्टेशन स्वपंजीकरण बूथ लगाया है। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन पंजीकरण कर आने वाले श्रद्धालु कर सकेंगे। उन्हें बस पंजीकरण का क्यूआर कोड मशीन पर लगाना होगा और वेंडिंग मशीन से उन्हें आरएफआइडी कार्ड जारी हो जाएगा। इसके अलावा कटड़ा रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पंजीकरण केंद्र खोल दिया गया है। इसमें आठ पंजीकरण काउंटर होंगे और भीड़ के दौरान भी पंजीकरण के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। यहां बता दें कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को लंबी कतार का सामना करना पड़ता है और अनावश्यक परेशानी होती है। कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहले केवल दो काउंटर ही थे। नवनिर्मित दो मंजिला वातानुकूलित आधुनिक यात्रा पंजीकरण केंद्र की पहली मंजिल पर पंजीकरण केंद्र है। यह केंद्र पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं को समर्पित होगा। भूतल पर प्रतीक्षालय और शौचालय है। इस हॉल में एक ही समय 500 से 700 श्रद्धालु विश्राम कर सकते हैं। तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहे हैं।

Share
पढ़ें   डिप्टी CM अरुण साव बोले– सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर देशभर में निकलेगा ‘यूनिटी मार्च’ : हर लोकसभा क्षेत्र में तीन दिन की पदयात्रा, छत्तीसगढ़ की प्रदर्शनी भी होगी केवड़िया में प्रदर्शित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.