नवरात्रि पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा – देवी पूजा के साथ नारी शक्ति और सम्मान का संकल्प जरूरी

Exclusive Latest आस्था छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 03 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में साय ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ पूजा की जाती है। कन्याओं को देवी स्वरुप मानकर उनको भोजन कराया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।

Share
पढ़ें   कोरोना का टीका है बहुत जरूरी : छत्तीसगढ़ में पिछले 28 दिनों में 209 मरीजों की कोरोना से मौत, इनमें से 135 लोगों ने नहीं लगवाया था एक भी डोज, डॉक्टर राज मनहरे बोले : "ज्यादा क्रिटिकल वहीं जिन्होंने कोरोना का एक भी डोज नहीं लगवाया"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *