2 Jun 2025, Mon
Breaking

रायगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता जेठूराम मनहर ने दी इस्तीफा, नगर निगम चुनाव से पहले संभावित नुकसान, बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

प्रमोद मिश्रा

रायगढ़, 7 अक्टूबर 2024

जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, राजनीतिक क्षेत्र में अपनी मजबूती के लिए पहचाने जाने वाले जेठूराम मनहर ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपने इस्तीफा पत्र में मनहर ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए व्यक्तिगत कारणों का जिक्र किया है। वहीं मान सम्मान न मिलने के कारण भी यह फैसला लेने की खबर है।

जेठूराम मनहर का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब आगामी कुछ ही महीने में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं। रायगढ़ में कांग्रेस की राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उनके जाने से पार्टी को संभावित नुकसान उठाना पड़ सकता है। केलो प्रवाह को इस्तीफे के कारणों पर चर्चा करते हुए मनहर ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से लिया है।

हालांकि, स्थानीय राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि उनका इस्तीफा केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि यह स्थानीय राजनीति में बड़ा भूचाल ला सकता है। जेठूराम मनहर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर सकते हैं क्योंकि उनकी प्रभावशाली छवि और मुद्दों पर पकड़ शहर में उन्हें एक प्रमुख नेता बनाती है।

बता दें कि 1994 से राजनीति में सक्रिय श्री मनहर ने दो बार पार्षद और एक बार महापौर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। वे रायगढ़ के पहले महापौर भी रहे चुके हैं

Share
पढ़ें   जंगलों को आग से बचाने के लिए हुए व्यापक इंतजाम, अरण्य भवन रायपुर में कंट्रोल रूम : टॉल फ्री नम्बर 18002337000 स्थापित

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed