10 Mar 2026, Tue
Breaking

रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग : 28 नवंबर से क्रिकेट दिग्गजों का महामुकाबला, सचिन-लारा समेत कई सितारे होंगे शामिल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 9 अक्टूबर 2024

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का आयोजन होने जा रहा है, जहां क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। यह महामुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

खिलाड़ियों का आगमन: 26 नवंबर से खिलाड़ियों का रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा, जिसके बाद 28 नवंबर को पहला मैच खेला जाएगा। इस लीग में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और शेन वॉटसन जैसे विश्वप्रसिद्ध खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे इस आयोजन का रोमांच और भी बढ़ जाएगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत 17 नवंबर से टी20 फॉर्मेट में होगी। 28 नवंबर को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी रायपुर में ही आयोजित होंगे। यह रोमांचक प्रतियोगिता 8 दिसंबर तक चलेगी। रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को इस लीग में विश्व स्तरीय क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा, जहां पुराने दिग्गज अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Share
पढ़ें   BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें लागू, शहरों के मुकाबले गांवों को बड़ी राहत, ग्रामीण इलाकों में जमीन हुई सस्ती, आज से नई दरें प्रभावी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed