13 Apr 2025, Sun 8:41:43 PM
Breaking

सफलता की कहानी : विष्णु देव साय के सुशासन में ग्राम पंचायत घुघरी तेजी से बदल रहा, महिला सशक्तिकरण, मनरेगा और समाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में हो रहा व्यापक विकास

प्रमोद मिश्रा
जशपुरनगर 09 अक्टूबर 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में तेजी से बदल रही है राज्य के गांवों की तस्वीर। शासन के प्रयासों और पंचायती राज योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बदौलत प्रदेश के गांव अब विकास और समाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नई कहानियां लिख रहे हैं।

ऐसी ही एक कहानी है जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुघरी की। जिला मुख्यालय जशपुर से 93 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव विकास और बदलाव की नई परिभाषा गढ़ रहा है। यहां पंचायत की बैठकों में जनभागीदारी के माध्यम से गांव के हर चुनौति का समाधान किया जाता है। गांव में 567 लोगों का राशन कार्ड बनाया गया हैं, जिनमें 37 एपीएल कार्ड और 407 बीपीएल कार्ड शामिल हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से 216 बच्चों को पोषण का लाभ मिल रहा है। धात्री और गर्भवती महिलाओं के लिए भी पोषण की व्यवस्था की गई है। समाजिक सुरक्षा के लिए 2 लाख 10 हजार खर्च किए गए हैं। साथ ही 342 लोगों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया है।

 

घुघरी निवासी मंगरी बाई ने बताया कि उन्हें हर महीने 500 रूपए पेंशन मिलती है, जिससे उनका जीवन यापन हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 56 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। 483 परिवारों के मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए हैं। पिछले दो वर्षों में मनरेगा के तहत 20 व्यक्तिगत तालाबों का निर्माण कराया गया है।

ग्राम पंचायत घुघरी के विनोद राम ने बताया कि उनके गांव में अक्टूबर और नवम्बर के महीनों में मनरेगा का कार्य चालू होता है, जिसमें गांव के लोग काम करते हैं। मनरेगा में काम करके सभी परिवार मिलकर 28 हजार रूपए कमा लेते हैं, जिससे उनका जीवन यापन हो रहा है।

पढ़ें   भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुदूर वनांचल ग्राम झलमला पहुंचे, आदिवासी नर्तक दल ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ किया मुख्यमंत्री का स्वागत, CM ने निर्माण कार्यों की दी सौगात

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से 36 स्व सहायता समूहों का गठन कर 412 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। ग्राम पंचायत घुघरी की यह कहानी संवरते छत्तीसगढ़ के सुरक्षित होते भविष्य की कहानी है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed