6 Apr 2025, Sun 7:10:38 AM
Breaking

डिप्टी CM अरुण साव ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा – ‘भारत ने “अनमोल रत्न” खो दिया’

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 10 अक्टूबर 2024.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि भारत ने रतन टाटा जी के रूप में एक महान सपूत खो दिया। उनके निधन का दु:खद समाचार मन को झकझोर देने वाला है। देश ने अपना एक “अनमोल रत्न” खो दिया है।

उप मुख्यमंत्री साव ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। अपने परोपकारी और नवाचारी नजरिए से उन्होंने उद्योग जगत में खास मुकाम हासिल किया था। उन्होंने टाटा ट्रस्ट के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के अपने कार्यों से औद्योगिक क्षेत्र से इतर समाज के सभी वर्गों के बीच प्रतिष्ठा अर्जित की थी।

 

Share
पढ़ें   रायपुर मुजगहन में गैंगरेप का सनसनीखेज खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार, SSP संतोष सिंह की त्वरित कार्रवाई!

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed