6 Jun 2026, Sat

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का ऐलान आज : महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, 49 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की तारीख की होगी घोषणा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 अक्टूबर 2024

चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। महाराष्ट्र में एक और झारखंड में 5 फेज में वोटिंग की संभावना है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को, वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

 

 

वायनाड समेत 3 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव दोनों राज्यों के चुनाव के साथ ही 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हो सकते हैं। केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे, महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट तृणमूल सांसद के निधन से खाली हुई है।

13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव इसके अलावा 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार की 4, पंजाब की 4, कर्नाटक की 3, केरल की 3, मध्य प्रदेश की 2, सिक्किम की 2, गुजरात की 1, उत्तराखंड की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने के लिए नियमों में संशोधन करते हुए किया अध्यादेश जारी : IAS ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिशों पर उठाया कदम, चुनावी प्रक्रिया में धन की बचत और विकास कार्यों में तेजी लाने का किया गया दावा