25 Apr 2025, Fri 12:09:59 PM
Breaking

भाजपा का सदस्यता महापर्व : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 10 हजार से अधिक नए सदस्य बनाए; लोरमी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार

प्रमोद मिश्रा
लोरमी, 15 अक्टूबर 2024

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक श्री अरुण साव ने अपने रेफरल आईडी से 10 हजार से अधिक सदस्य बना लिए हैं। वे अभी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मिले लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं।

श्री साव ने अपने रेफरल आईडी से 10 हजार सदस्य बनने पर लोरमी क्षेत्र के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। बधाई देते हुए उन्होंने कहा, आप विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बने हैं, भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए आगे आए हैं, इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार।

 

गौरतलब है कि, भाजपा द्वारा संगठन महापर्व के तहत 2 सितंबर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी नेताओं को लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का लगातार दौरा किया। लगातार गांवों में बैठकें की, वर्चुअल बैठकें की, उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा परिवार का हिस्सा बनने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया।
….. …….

Share
पढ़ें   जन्माष्टमी विशेष : CM भूपेश बघेल ने कदंब का पेड़ लगाकर की कृष्ण कुंज की शुरुआत, प्रदेश के 162 स्थानों में हुई कृष्ण कुंज की शुरुआत, देखें लाइव तस्वीरें

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed